डेढ़ घंटे तक सहमे रहे गंगा सतलुज एक्सप्रेस के यात्री
बरेली, जून 22 -- धनबाद से फिरोजपुर जा रही गंगासतलुज एक्सप्रेस में रविवार रात पेंट्रीकार कर्मचारियों और अवैध वेंडरों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन में अफरातफरी और दहशत का माहौल बना रहा। शाहजहांपुर से शुरू हुआ विवाद तिलहर होते हुए पीतांबरपुर स्टेशन पर हिंसक रूप ले बैठा, जहां लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। घटना के दौरान यात्री सहम गए और कई लोगों ने रेल मंत्रालय तक शिकायत भेज दी। गंगा सतलुज के यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में कुछ बाहरी वेंडर खाद्य सामग्री बेच रहे थे। पेंट्रीकार कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, लेकिन वेंडर नहीं माने। इसके बाद पेंट्रीकार मैनेजर ने अपने साथियों के साथ चार वेंडरों को पकड़ लिया और उन्हें पेंट्रीकार में बैठा लिया। आरोप है कि तिलहर तक उनके साथ मारपीट भी की गई। इसी दौरान विवाद बढ़ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.