एटा, अप्रैल 9 -- श्री दिगंबर जैन वीर मंडल ने पुरानी बस्ती स्थित पंचायती दिगंबर जैन बड़े मंदिर में गुरुवार को प्रातः 8 बजे से 9:36 तक अनवरत विश्व शांति के लिए णमोकार महामंत्र का पाठ किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन मनोज, अनीता जैन ने करके शुभारंभ किया। वीर मंडल पदाधिकारी संजय जैन ने बताया कि आज जैन धर्म की विश्व स्तरीय ''जीतो'' संस्था के आहवान पर विश्व नवकार महामंत्र दिवस महामंत्र जाप का आयोजन किया है। महामंत्र में पंचपरमेष्ठी को नमस्कार किया गया है। इस महामंत्र के निरंतर जाप, साधना से आधि व्याधि, रोग, शोक, संकट तथा असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। णमोकार महामंत्र एक ऐसा सर्वश्रेष्ठ, अतिशयकारी चमत्कारी मंत्र है। जिसके स्मरण मात्र से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। यह मंत्र किसी एक धर्म, पंथ या व्यक्ति तक सीमित नहीं है। अपितु सार्वभौमिक मंत्र है। ...