जौनपुर, अप्रैल 22 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर चौराहा पर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे से साढ़े दस बजे तक भीषण जाम लगा रहा। आड़े-तिरछे वाहनों के घुस जाने से चारों दिशाओं में जाम की स्थिति बन गई। जाम इतना भीषण लग गया कि उसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। करीब डेढ़ घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। दुकानदारों ने बताया कि चौराहे पर पिकेट ड्यूटी के लिए केवल एक होमगार्ड की तैनाती की गई थी,जो वाहनों के भारी दबाव को संभाल नहीं सका। देखते ही देखते चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग जाम में फंसकर परेशान हो गए। यह भी पढ़ें- वाहनों के दबाव से आए दिन लग रहा जाम धूप और गर्मी के कारण राहगीरों और यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक लेन जाम होने पर दूसरे लेन से वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.