गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे शहर को सोमवार शाम सीजन की पहली बारिश ने राहत जरुर दी, लेकिन यह राहत चंद घंटों की रही, उसके बाद राहत आफत में बदल गई। संध्या पौने पांच बजे जो शुरु हुई झमाझम बारिश ने महज डेढ़ घंटे में ही शहर की सूरत बदल दी। निगम के मानसून की तैयारियों के दावों की भी पोल खोल दी। इस बारिश के कारण सड़कें पानी से भर गई। नाले और नालियों से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जिससे लोगों को आगमन में काफी परेशानी होती रही। खासकर आईसीआर मोड़, स्टेशन रोड, गांधी चौक, चंदौरी रोड, झंडा मैदान सहित अन्य सड़कों पर पानी भर गया। यह भी पढ़ें- आधे घंटे की बारिश से गिरा तापमान इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। 7 मिमी की बारिश बनी आफत: झमाझम बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री तक नीचे गिर गया, ...