पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को कोयल नदी पर बने एकमात्र पुल पर भीषण जाम लगने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब 11:30 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर लगभग 1 बजे तक जारी रहा, जिसके कारण लोग करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। इस दौरान तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जाम में फंसे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति नेताजी सुभाष चौक से लेकर शाहपुर स्थित स्वामी विवेकानंद चौक तक बनी रही। यह पुल नगर निगम क्षेत्र के करीब पांच वार्डों को मुख्य शहर से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है, जिसके कारण यहां ट्रैफिक का दबाव हमेशा बना रहता है। जाम में स्कूली बच्चों से भरी वैन, शादी-विवाह की तैयारी में जुटे लोग, दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले नागरिक और एक एंबुलेंस तक फंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.