कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। जाजमऊ पुल के पास मृत मिली डॉल्फिन की मौत गंगा में प्रदूषण से हुई है। पोस्टमार्टम में इस बात के संकेत डॉक्टरों को मिले हैं क्योंकि डॉल्फिन का लिवर डैमेज हो चुका था। फिलहाल, डॉल्फिन का बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट ही डॉल्फिन की मौत का सच बयां करेगी, फिलहाल बिसरा सुरक्षित रखा गया है। जाजमऊ स्थित पुराना और नया पुल के बीच गंगा नदी में किनारे की ओर शुक्रवार को मृत डॉल्फिन मिली थी। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे चकेरी थाना पुलिस ने डॉल्फिन को वन विभाग को सौंपा। शनिवार को चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों ने डॉल्फिन का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चला। डॉल्फिन के पेट में चीरा लगाया गया तो लिवर देख डॉक्टर भी चौंक गए क्योंकि लिवर पूरी तरह काला हो चुका था। यह इस बात का संकेत दे रहा था कि ग...