एटा, जून 13 -- शुक्रवार देर रात मौसम ने अचानक ऐसा पलटा मारा कि लोग सहम गए। रात करीब तीन बजे आसमान में काले बादलों की गड़गड़ाहट और तेज रफ्तार तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सुबह 4:30 बजे तक लगातार जारी रहा। करीब डेढ़ घंटे की इस मूसलाधार बारिश ने जहां एक ओर लोगों को झुलसाने वाली उमस और गर्मी से राहत दी। शुक्रवार रात हुई बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्रेनेज सिस्टम की पूरी तरह से पोल खुल गई। शहर के मुख्य मार्गों, प्रमुख बाजारों और अंदरूनी गली-मोहल्लों में देखते ही देखते भारी जलभराव हो गया। कचहरी रोड, गांधी मार्केट, जीटी रोड, रेलवे रोड, निधौली रोड, आगरा रोड समेत तमाम स्थानों पर एक से डेढ़ फीट तक जलभराव देखने को मिला। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अरुणा नगर, शांति नगर, नई बस्ती समेत कई रिहाइशी और फूलबाग, रैवा...