गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। होली के त्योहार को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है। सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ रंगों की दुकानों पर देखी गई। महानगर से लेकर देहात के विभिन्न बाजारों में गुलाल, रंग और पिचकारियों की सबसे अधिक बिक्री हुई। व्यापार संघों की मानें तो इस बार कुल बाजार में 70 फीसदी तक हर्बल गुलाल व प्राकृतिक रंगों की मांग रही। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में होली पर कुल बाजार करीब डेढ़ गुना बढ़ा है। शहर के बाजारों में सुबह से देर रात तक खरीदारों ने जमकर खरीदारी की। इसमें सबसे अधिक होली खेलने के लिए रंग, गुलाल खरीदे गए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल का कहना है कि इस बार हर्बल गुलाल व प्राकृतिक रंगों की बिक्री बढ़ी है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्त...