सहरसा, मार्च 13 -- सलखुआ। कोसी दियारा के चिरैया थाना क्षेत्र के कबीरा-धाप बाजार और चिरैया में गैस की कमी की अफवाह फैलते ही मंगलवार को हड़कंप मच गया। कार्डधारी और व्यवसायी सिलेंडर खरीदने दुकानों पर उमड़ पड़े। दो दिनों से गैस नहीं पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय बाजार में सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत करीब 900 से 1000 रुपये थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...