मैनपुरी, जून 20 -- पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन शहर के दुकानदार पॉलीथिन के प्रचलन को बंद नहीं कर रहे हैं। पालिका ने अभियान चलाकर पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने की चेतावनी दी। शनिवार को ईओ बुद्धि प्रकाश के निर्देशन में सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह, अनिल कुमार, अरुण बाबू, अनुराग सिंह ने अन्य कर्मचारियों के साथ शहर में पॉलीथिन पकड़ों अभियान चलाया। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वह पॉलीथिन के चलन को नहीं रोकेंगे तो माल जब्त के साथ बड़ा जुर्माना भी वसूला जाएगा, क्योंकि सरकार पॉलीथिन के बढ़ते चलन पर गंभीर है। यह भी पढ़ें- डेढ़ किलो पॉलीथिन पकड़कर दी जुर्माने की चेतावनी अभियान देवी रोड व बजाजा बाजार में चलाकर कर्मचारियों ने डेढ़ किलो पॉलीथिन जब्त की। कुछ दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकले। इस मौके पर...