डेढ़ किलो चरस संग दो युवक दबोचे
चम्पावत, अगस्त 4 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ दो युवकों को दबोचा है। दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। चम्पावत पुलिस ने 1.490 किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि लोहाघाट पुलिस और एसओजी की टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देवीधार पंचेश्वर रोड, लोहाघाट में बाइक संख्या यूके 03 सी 8125 में सवार दो युवकों की तलाशी ली। तलाशी में 22 वर्षीय आयुष चंद्र आर्य निवासी छतार और 20 वर्षीय सौरव टम्टा, निवासी नसखोला, पंचेश्वर के पास से 1.490 किलो चरस बरामद की। यह भी पढ़ें- 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चम्पावत निवासी एक व्यक्ति को चरस बेचने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.