मुरादाबाद, फरवरी 16 -- मुगलपुरा थाना पुलिस ने मोहलला बरबलान निवासी मुर्सलीम उर्फ तुल्ला को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि रविवार रात मुगलपुरा एसएचओ केके राणा को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे का सामान लेकर जीआईसी ग्राउंड में खड़ा है। सूचना पर एसआई ओम शुक्ला, योगेश शर्मा और मजहर रिहान की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 490 ग्राम चरस मिली। आरोपी मुर्सलीम उर्फ तुल्ला मुगलपुरा के बरबलान का रहने वाला है और वर्तमान में मझोला के जयंतीपुर करूला मोती मस्जिद के पास रहता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.