सहारनपुर, नवम्बर 14 -- चिलकाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक नशा तस्कर को 1.5 किलो अवैध चरस और 1,700 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास कालू माजरा जाने वाले रास्ते पर गस्त करते हुए पुलिस टीम ने अफजाल पुत्र हाशिम निवासी ग्राम औरंगज़ेबपुर को हाथ में सफेद थैला लिए जाते देखा। संदेह होने पर पूछताछ और तलाशी में उसके पास से अवैध चरस और नकद बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों, प्रतिबंधित दवाओं और नशे के अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। मिशन शक्ति टीम के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.