लखनऊ, मई 8 -- अंतरर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले को एसटीएफ ने गुरुवार रात मोहनलालगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। बरामद माल की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये बताई जा रही है। डीएसपी एसटीएफ धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि सूचना पर उनकी टीम ने राधास्वामी सत्संग स्थित माधवखेड़ा हनुमान मंदिर के पास से आरोपी शहीम आलम को पकड़ा। वह बिहार के बेतिया का निवासी है। पूछताछ में कबूला कि काफी समय से साथियों संग विभिन्न स्थानों से अफीम खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। यह भी पढ़ें- 25 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मोहनलालगंज कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.