पीलीभीत, फरवरी 20 -- पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर-माधोटांडा रोड से गोमती उद्गम स्थल को जाने वाली जर्जर सड़क के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए 11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। बजट जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। करीब डेढ़ किमी. लंबा यह मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल था। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मार्ग का निर्माण सीसी से कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 5.30 मीटर निर्धारित की गई है, जिससे आवागमन सुगम हो सकेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि शासन से बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.