प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी तीन जून से शास्त्री पुल की एक लेन पर मरम्मत कार्य करने जा रहा है। 43 दिनों तक होने वाले कार्य के दौरान दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पूरी तरह से ब्लॉक की जाएगी। जिसके बाद डेढ़ किमी लंबाई के इस लेन पर सड़क को उखाड़ने का कार्य किया जाएगा। निर्माण खंड तीन के सहायक अभियंता केएस श्रीवास्तव ने बताया कि क्षतिग्रस्त बेयरिंग का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब सड़क उखाड़ने के बाद खराब मिलने वाले एक्सपेंशन ज्वाइंट को पूरी तरह से बदलने का कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...