बेगुसराय, अप्रैल 25 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। फफौत गांव में बूढ़ी गंडक नदी के पुल घाट के समीप डेढ़ करोड़ से अधिक रुपए की लागत से सीढ़ी घाट बनाया जा रहा है। नदी के किनारे पानी की सतह से तटबंध की पूरी ऊंचाई तक साढ़े 37 मीटर की चौड़ाई में पक्की सीढ़ी बनाई जा रही है। ग्रामीणों की मांग पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल रोसड़ा के सौजन्य से यह कार्य करवाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता है। फफौत पंचायत की मुखिया ऊषा देवी एवं पूर्व मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि फफौत गांव में बूढ़ी गंडक नदी का पुल घाट अत्यंत खतरनाक है। घाट किनारे गहरा पानी होने से हर साल इस घाट में लोगों की मौत स्नान करने के दौरान डूबने से हो जाती है। इतना ही नहीं इस गांव में तटबंध के बगल में ही नदी की मुख्य धारा है। जिससे हमेशा तटबंध के कटाव एवं बाढ़ का खतरा बना रहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.