धनबाद, अप्रैल 4 -- शहर के निरीक्षण भवन और डीपीआरसी भवन का कायाकल्प होगा। 6 महीने में दोनों भवन नए लुक में दिखेंगे। जिला परिषद की ओर से डेढ़ करोड़ से अधिक राशि का टेंडर निकाला गया है। आवंटन के बाद ठेकेदारों को छह माह में पूरा करना है। जिला परिषद् के कर्मचारियों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच धनबाद परिसदन के समीप निरीक्षण भवन और बिनोद विहारी चौक स्थित डीपीआरसी भवन है। इसकी स्थिति जर्जर है। अक्सर दोनों भवनों का छज्जा गिरता रहता है। बारिश के मौसम में पानी रिसता है। इससे बुकिंग करने वाले को अधिक परेशानी होती है। दोनों भवनों का रख-रखाव सही नहीं है। शादी के सीजन में निरीक्षण भवन का बुकिंग कम हो रही है। इससे राजस्व की हानि हो रही है। पूर्व में निरीक्षण भवन शादी के सीजन खाली नहीं मिलता था। इससे अच्छा राजस्व मिलता था, लेकिन जर्जर होने से बुकिंग कम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.