गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ब्लू डार्ट कंपनी की एक पिकअप से सामान चोरी करके चालक फरार हो गया। चालक की पहचान अलीगढ़ के गांव नूरपुर टप्पल निवासी मोहम्मद दिलशाद के रूप में हुई है। थाना पटौदी में मामला दर्ज हुआ है। गांव टीकली निवासी धर्मपाल ने शिकायत दी कि 16 अप्रैल को वेयर हाउस से सामान लेकर वाहन निकला था। 17 अप्रैल को उसे यह वाहन पटौदी रोड पर खड़ा मिला। जब वाहन में सामान देखा तो काफी सामान गायब मिला। सील भी बदली गई थी। करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.