बिजनौर, मई 2 -- भूतपुरी/अफजलगढ़। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर बनैली नदी का क्षतिग्रस्त रपटा दोबारा बनवाने की मांग की। असलम, जमील, सद्दाम, रफी, कामिल, रियासत, मुम्तियाजप तथा नईम सहित अन्य ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते बनैली नदी का क्षतिग्रस्त रपटा बनवाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि करीब सात महीने पहले गांव मनोहर वाली के समीप बनैली नदी में रपटा बनाया गया था। 1.69 करोड़ की लागत से बनाए गए रपटे की लंबाई 110 मीटर थी। छह महीने बीतने के बाद दीवार और सड़क में दरार आने से रपटा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रदर्शनकरी निर्धारित मानकों के अनुरूप काम न करने तथा घटिया सामाग्री प्रयुक्त करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- घटिया निर्माण से फिर धसका नाला, प्रदर्शन ग्रामीणों ने वर्षा काल से पहले बनैली नदी का क्षतिग्रस...