गोड्डा, मई 30 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत काला डुमरिया मैदान में वर्ष 2021 में डीएमएफटी फंड से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अनाज गोदाम आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। किसानों को अनाज भंडारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाए गए इस गोदाम का हाल यह है कि निर्माण के वर्षों बाद चालु नही होने से यह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह सरकारी संपत्ति आज उपयोग के अभाव और मे बदहाली कि आंसु बहा रहा है गोदाम निर्माण के समय क्षेत्र के लोगों में एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी किसानों को उम्मीद थी कि इससे अपनी उपज सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद गोदाम का अपेक्षित उपयोग नहीं ह...