डेढ़ करोड़ की लागत से निचलौल में बनेंगे चार पंप हाउस
महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत निचलौल में पेयजल व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने की दिशा में सार्थक पहल की गई है। नगरवासियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चार नए पंप हाउस का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगर के घोड़हवा, बरगदवा, कृष्णानगर, हर्रेडीह समेत अन्य वार्डों में बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था संचालित होगी तथा कस्बे के अंतिम छोर तक बसे घरों में भी नियमित रूप से पानी पहुंच सकेगा।
योजना का उद्देश्य नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया की पहल पर शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य बढ़ती आबादी की जरूरतों के अनुरूप पेयजल नेटवर्क को सशक्त बनाना और वर्षों से चली आ रही जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान करना है। नगर पंचायत में इन चारों पंप हाउस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.