चंदौली, जनवरी 24 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर पालिका अंतर्गत नगर की दो सड़कों का कायाकल्प जल्द होगा। शनिवार को विधायक रमेश जायसवाल ने फीता काटकर शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़कों के बन जाने से आवागमन में लोगों को काफी सुविधा होगा। नगर पालिका क्षेत्र में वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से न्यू महल से काली महाल चौराहा तक 70 लाख 22 हजार की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं गल्ला मंडी चौराहे से कसाब महाल होते हुए राम मंदिर जीटी रोड तक 30 लाख 34 हजार की लागत से सड़क को चमकाया जाएगा। शनिवार को इन दोनों मार्गों का शिलान्यास विधायक रमेश जायसवाल ने अपने साथ स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ मिलकर किया। शिलान्यास के अवसर पर राजेश गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मनोज पटेल, विभूति जायसवाल, राजीव गुप्ता, राजीव जायसवाल, विधायक प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.