गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनी से डेढ़ करोड़ रुपये का लोन लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बजाज फाइनेंस कंपनी की ओर से अधिवक्ता विकास कुमार ने शालीमार गार्डन थाने में रेखा रानी और गायत्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। विकास कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी से रेखा रानी और उनके पति और गायत्री देवी ने संपत्ति गिरवी रखकर 1.44 करोड़ रुपये का लोन लिया था। उनकी ओर से 2021 तक लोन की किस्त जमा की गईं, जिसके बाद किस्त जमा करना बंद कर दिया गया। इसके बाद लोन एनपीए हो गया और कंपनी की ओर से गिरवी संपत्ति को लेकर कार्रवाई शुरू की गई। आरोप है कि लोन हड़पने की नीयत से कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.