बक्सर, अप्रैल 11 -- पेज तीन के लिए ----- नुकसान अरक पंचायत भवन के समीप खेत में शनिवार को हुई आगजनी ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह पाया काबू चक्की, एक संवाददाता। अरक गांव स्थित पंचायत भवन के पास शनिवार को अगलगी की घटना में करीब डेढ़ एकड़ में फैली लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार पंचायत भवन से सटे खेत में किसान कमल सिंह और विश्वामित्र सिंह की गेहूं की फसल लगी हुई थी। तभी शनिवार को उसमें अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक पूरी फसल धू-धू कर जलने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक पूरी फसल...