झांसी, अप्रैल 13 -- झांसी,संवाददाता भारत सरकार की ऐग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत प्रदेश में कृषकों के किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनाए जा रहे हैं। जनपद में अब भी कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई। इसके लिए डीएम ने 30 अप्रैल डेड लाइन घोषित कर दी। कहा हर हाल में 30 अप्रैल तक बाकी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर दी जाए। उन्होंने कहा, जहां क्रय केंद्र है वहां केम्प लगेंगे और फार्मर रजिस्ट्री होगी। अभी करीब 77 प्रतिशत कृषकों के किसान पहचान पत्र तैयार किए जा चुके हैं। जनपद में शेष कृषर्को के किसान पहचान पत्र तैयार किए जाने का कार्य भी शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है तथा इस उद्देश्य से जनपद में 30 अप्रैल, 2026 कार्य पूर्ण करने के लिए संचालित 66 गेहूं क्रय केंद्रों पर विशेष कैम्प लगाकर किसान पहचान पत्र बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।कृष...