जमशेदपुर, जुलाई 6 -- ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडब्ल्यूडीएफसी) परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसके तहत ट्रैक एलाइनमेंट तय करने और भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है। यह कार्य डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के सीजीएम, टाटानगर के अधीन कराया जाएगा। टेंडर के अनुसार, झारखंड और ओडिशा में चाकुलिया से राजखरसावां, चांडिल से राजखरसावां तथा राजखरसावां से राउरकेला तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अंतिम ट्रैक एलाइनमेंट निर्धारित किया जाएगा। साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी。

परियोजना ट्रैक एलाइनमेंट परियोजना के तहत प्रस्तावित ट्रैक एलाइनमेंट न्यू गोविंदपुर डीएफसी स्टेशन से होकर सुंदरनगर क्षेत्र तक जाएग...