बुलंदशहर, मार्च 19 -- सुशीला वेंकटेश्वर इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स एलएलपी द्वारा डेडीकेटिड फ्रेट कारिडोर के न्यू गुलावठी स्टेशन पर नया गतिशक्ति व कार्गो टर्मिनल का गुरुवार को डीएफसीसीआईएल के प्रबंधक निदेशक प्रवीण कुमार ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार ने बताया कि ऑटोमोबाइल और स्टील क्वाइल का गतिशील कार्गो टर्मिनल से आयात निर्यात होगा। कार्गो टर्मिनल के विकसित होने से लाजिस्टिक्स कंपनियों को लाभ मिलेगा और लागत में कमी आएगी। देश-विदेश में माल के आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारी अब इस मल्टी माडल कार्गो टर्मिनल से सामान भेज सकेंगे। इससे सबसे ज्यादा फायदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के कारोबारियों को होगा। यह टर्मिनल पश्चिमी उप्र में माल ढुलाई का एक बड़ा हब बनेगा, जिससे क्षेत्र के लाजिस्टिक्स और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.