बागपत, मार्च 6 -- बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव में अमृत शर्मा की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड़ को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब डेड़ साल पहले अमृत शर्मा ने मुख्य हत्यारोपी के भाई की पिटाई कर डाली थी, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने अमृत शर्मा की हत्या की। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल रोहे की राड व छूरे बरामद किए। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि मृतक अमृत शर्मा का तितरौदा गांव निवासी सोहेल पुत्र बाबू के दोस्त के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले मैच खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणियां की जा रही थी। इसी विवाद के चलते चिंकू पुत्र मप्पल ने अमृत क...