नई दिल्ली, मार्च 10 -- PM Kisan 22nd Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाले Rs.2,000 की अगली किस्त का डेट फाइनल हो गया है। इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि पीएम किसान की 22वीं किस्त होली से पहले आने की उम्मीद थी, लेकिन अब होली के बाद इसी सप्ताह इसे जारी कर दी जाएगी।क्या है डिटेल सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक तारीख की घोषणा की गई है। पीएम किसान पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह किस्त 13 मार्च को जारी जाएगी। कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री का...