नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए कारोबारी को जाल में फंसाकर गहने और नगदी लेकर फरार होने वाली युवती और उसके सहयोगी को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठी और 13 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने 21 मार्च को थाना क्षेत्र में वारदात की थी। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी नितिन गुप्ता नाम ने सेक्टर-126 थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह कारोबारी हैं और उनकी पहचान डेटिंग ऐप के जरिए तनु वर्मा उर्फ सीता चक्रवर्ती नाम की युवती से हुई थी। युवती ने उन्हें मिलने के लिए सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा स्पाईरा बिल्डिंग में बुलाया था। यहां मुलाकात के दौरान युवती ने उनको अधिक मात्रा में शराब पिला दी, जिससे वह नशे में हो गय...