नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर उनसे ठगी और लूट करने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्यों ने अब तक 60 से अधिक वारदात की हैं। सरगना के खिलाफ आठ केस दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम झा, सागर ठाकुर और कमल के रूप में हुई। तीनों को सेक्टर-76 से पकड़ा गया। ये सभी आरोपी मिलकर एक संगठित गैंग के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन डेटिंग ऐप (ग्राइंडर) का इस्तेमाल करते थे। सबसे पहले वे ऐप पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते। इसके बाद उन्हें मिलने के लिए किसी सुनसान या तय स्थान पर बुलाते। जब पीड़ित मिलने आता, तो आरोपी उसे अपनी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.