लखनऊ। विपुल शर्मा, अगस्त 7 -- डेटिंग ऐप से दोस्ती के जाल में फंसाकर लाखों रुपये की वसूली और ब्लैकमेलिंग का खेल रचने का मामला सामने आया है। फिल्मी दुनिया जैसी इस कहानी के किरदार में एक युवती लोगों को दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाकर साथ जीने मरने की कसमें खाती है। वीडियो कॉल पर घंटों बात करती है। शादी का झांसा देकर होटल और फ्लैट में मिलती है। अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर लाखों रुपये की वसूली करती है। जाल में फंसे व्यक्ति को दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर डराया धमकाया जाता है। अब तक वह कई युवकों को अपने जाल में फंसा चुकी है। युवती के खिलाफ लखनऊ और प्रयागराज में 14 मुकदमे दर्ज हैं। युवती करोड़ों की ठगी कर चुकी है। इस मामले में प्रयागराज के एक पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आरोपी युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है...