नई दिल्ली, मार्च 25 -- भारतीय अरबपति गौतम अडानी अपने तेजी से बढ़ रहे डेटा सेंटर बिजनेस में पार्टनरशिप के लिए मेटा प्लेटफॉर्म्स और गूगल जैसी अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा, वॉलमार्ट की कंपनी फ्लिपकार्ट भी अडानी समूह से बातचीत कर रही है। ब्लूमबर्ग की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इन डेटा सेंटर के लिए अडानी ग्रुप भारत के अलग-अलग राज्यों में जगहों की तलाश कर रहा है। बता दें कि डेटा सेंटर के लिए पहल अडानी के 100 अरब डॉलर के बड़े डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का हिस्सा है। इसका मकसद अडानी ग्रुप को हाइपरस्केल सुविधाओं के लिए जरूरी जमीन और रिन्यूएबल एनर्जी, दोनों के सप्लायर के तौर पर स्थापित करना है। ये ऐसे संसाधन हैं जो दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड सेवाओं के लिए बेहद जरूरी हैं। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.