डेटा सुरक्षा एवं एआई पर हुआ संगोष्ठी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की जिला शाखा की ओर से शुक्रवार को मिठनपुरा स्थित कार्यालय में प्रोफेशनल प्रैक्टिस में डेटा सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर संगोष्ठी हुई। इसमें सीए केके चौधरी व सीए प्रणव प्रतीक तुलस्यान ने डेटा संरक्षण, एआई के व्यावसायिक उपयोग, साइबर सुरक्षा, बदलते नियामकीय प्रावधानों तथा प्रोफेशनल प्रैक्टिस में उभरती तकनीकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर सीए विकास कुमार सिंह, राकेश कुमार सिन्हा, अभिजीत रंजन, शशि भूषण कुमार, सौरभ कुमार, रूपक कुमार, राकेश रोशन, अविनाश कुमार, सरोज कुमार, सुरेश कुमार, अनुरंजन श्रीवास्तव, चंद्र भूषण, प्रकाश कुमार, डॉ. पंकज कुमार भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.