रांची, फरवरी 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। वर्तमान में बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने डेटा साइंस और एनालिटिक्स में एक नया स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किया है। दो वर्षीय इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डेटा आधारित समस्या समाधान के लिए आवश्यक संगणनात्मक (कंप्यूटेशनल) और सांख्यिकीय कौशल प्रदान करना है। यह पाठ्यक्रम उन शिक्षार्थियों के लिए तैयार किया गया है, जो विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आते हैं और डेटा साइंस के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाना चाहते हैं या इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स के जरिये विद्यार्थी व्यवसाय, स्वास्थ्य, सामाजिक विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए डेटा साइंस तकनीकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.