डेटा साइंस आधारित नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर
बरेली, जून 20 -- आईवीआरआई में शुक्रवार को शैक्षणिक परिषद की 71वीं बैठक आयोजित हुई। इसमें संस्थान की वैश्विक रैंकिंग, शैक्षणिक गुणवत्ता, अधोसंरचना विकास, छात्र कल्याण और नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए अहम निर्णय लिए गए। संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेंद्र भट्टा ने कहा कि विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संस्थान में अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के लिए नए छात्रावासों के साथ अंतरराष्ट्रीय छात्रावास का निर्माण कार्य जारी है, जबकि लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मेगा टीचिंग कॉम्प्लेक्स भी तैयार किया जा रहा है। डॉ. भट्टा ने कहा कि इंटर्नशिप भत्ते में असमानता को दूर करने के लिए संस्थान कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड आकर्षित करने का प्रयास कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.