भदोही, मई 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में विकास भवन स्थित कार्यालय में शनिवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति सुधारने को समीक्षा बैठक अधिकारियों संग लिए। इसमें अधिकारियों को निर्देशित किए कि डाटा फीडिंग में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है।

बैठक के मुख्य उद्देश्य इस दौरान सीडीओ ने कहा कि गत माह सीएम डैशबोर्ड पर जिले की प्रगति अपेक्षित स्तर की नहीं रही थी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि माह मई 2026 की विभागीय प्रगति को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पोर्टल पर अद्यतन किया जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो तथा जनपद उच्च श्रेणी प्राप्त कर सके।

निर्देशित कार्यवाही निर्देशन के क्रम में सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनकी प्रगति नि...