डेटा गड़बड़ी पर डीपीएम को फटकार, एमओआईसी को चेतावनी
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और ढिलाई पर डीएम अविनाश कुमार ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति, संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। आरसीएच पोर्टल की समीक्षा में सीएचसी पर संस्थागत प्रसव की कमजोर प्रगति पर संबंधित एमओआईसी को कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी गई। वहीं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मामलों में बिजौली, गौंडा और लोधा ब्लॉक की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षित मातृत्व अभियान का डेटा उपलब्ध न करा पाने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि आरसीएच पोर्टल नियमित रूप से अपडेट रखा जाए। गंभीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.