डेटा ऑपरेटर को भेजा गया मुख्यालय, एसीएमओ करेंगे जांच
इटावा औरैया, मई 22 -- ऊसराहार। जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद डेटा ऑपरेटर हिना रिजवी को सीएचसी सरसईनावर से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. बी.के. सिंह ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डेटा ऑपरेटर हिना रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की है।bमामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया डाटा आपरेटर को सीएचसी से हटा दिया गया है कमेटी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.