डेग फातिहा का हुआ आयोजन
गिरडीह, अगस्त 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के परमाडीह गांव में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर अकीदत के साथ उर्स ए आला हजरत के मौके पर डेग फातिहा का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मो.शाकिर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इमाम हाफिज सिकंदर हयात की सदारत में 108 वां उर्स ए आला हजरत अहमद रजा के अवसर पर मिलाद ए पाक का आयोजन हुआ। उलेमा ए कराम ने आला हजरत के जीवन पर तकरीर पेश की। मिलाद ए पाक के उपरांत डेग फातिहा कर देश में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी गई। मौके पर अंजुमन के सदर मो.याकूब, मालो खान, मो.शाबीर, नौशाद शेख, मो.हारून, मो.नसीम, मो.अशफाक समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आला हजरत की याद में सालाना जलसा में उमड़े लोग यह भी पढ़ें- आला हजरत की तालीम पर अमल कर जिंदगी संवारें : मौलाना अमीरुद्दीन यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.