धनबाद, अप्रैल 11 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी के डेको आउटसोर्सिंग पैच बी में उत्पादन कार्य जमीन के आभाव में बंद होने के कारण कंपनी ने नो-वर्क नो पे नोटिस जारी किया है। इसके विरोध में उपरोक्त आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे से लिंक साइडिंग के फुलारीटांड़ फीडर ब्रेकर के पास एकत्रित होकर खेमका कैरियर का कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोक दिया है। इसके कारण दर्जनों कोयला लोड हाइवा फुलारीटांड़ फीडर ब्रेकर के पास खड़ा हो गया है। बंदी का असर रेल डिस्पैच पर भी पड़ा है। बंदी में शामिल मजदूर कंपनी में हाजिरी बहाल करने, वेतन देने समेत अन्य मांग कर रहे हैं। इधर, खेमका कैरियर (फुलारीटांड़) के साइड इंचार्ज अजय कुमार दुबे ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ फुलारीटांड़ फीडर ब्रेकर के पास जबरन ट्रांसपोर्टिंग रोकने का आरोप लगाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.