चंदौली, जून 11 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स और फोर लेन का काम लगभग पूरा होने के बाद डिवाइडर के बीच में और सड़क के दोनों किनारों डेकोरेटिव पोल और लाइट लगाने का काम चल रहा है। इसके लिए नामित कंपनी ने जलीलपुर के पास अपना गोदाम बनाया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस से शिकायत की है कि गोदाम से करीब 70 लाख रुपये के सामान चोरी होने के मामले में वहां निगरानी में लगे दो कर्मचारियों के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है。

आपराधिक कार्रवाई लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हाईवे पर सड़क के बीच डिवाईडर पर और सर्विस रोड किनारे डेकोरेटिव पोल और लाइट लगाने की जिम्मेदारी नीलांबरी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। इसके लिए कंपनी ने जलीलपुर के पास गो...