धनबाद, मई 17 -- मैथन, प्रतिनिधि। मैथन के रांगाबांध न्यूकॉलोनी निवासी डेकोरेटर संचालक आलोक वैध राय (53) की डिबूडीह चेक पोस्ट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वे किसी काम से पश्चिम बंगाल गए थे। बाइक से मैथन की ओर लौट रहे थे तभी शनिवार की रात करीब नौ बजे घटना हुई। घायल अवस्था में उन्हें आसनसोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मैथन डेकोरेटर संघ के सदस्यों एवं मैथन वासियों ने शोक व्यक्त किया है। वे मिलनसार और समाजसेवी थे। उनके निधन पर विधायक अरूप चटर्जी, अशोक मंडल, मुखिया कंचन महतो,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर साव सहित डेकोरेटर संघ के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...