मुरादाबाद, मार्च 15 -- दांतों से जुड़ी समस्याओं का इलाज दंत चिकित्सक मरीज को डेंटल चेयर पर बैठाकर करते हैं। विभिन्न कारणों के चलते डेंटल चेयर पर बैठे हुए मरीज के अचानक बेहोश होने के मामले सामने आने और इसका खतरा अब अधिक तेजी से बढ़ने के मद्देनजर चिकित्सकों ने दांतों का इलाज शुरू करने से पहले पर्याप्त एहतियात बरतने पर फोकस बढ़ाया है। रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा द्वारा आयोजित हुई सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) में विशेषज्ञों ने इस समस्या पर मंथन किया। रामगंगा विहार में हाई स्ट्रीट स्थित मोती महल पर आयोजित सीएमई में मूल रूप से जम्मू निवासी डेंटल सर्जन डॉ.तमन्ना जमवाल ने बताया कि डेंटल चेयर पर दांतों का इलाज कराते हुए कुछ मरीजों के अचानक बेहोश हो जाने की बढ़ती आशंका को ध्यान में रखने की जरूरत बढ़ गई है। इसी के दृष्टिगत डेंटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.