बिहारशरीफ, मई 22 -- दवा के साथ एक्सरसाइज से मरीजों को मिल रही राहत रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के भागन बिगहा-पैठना डेंटल कॉलेज में अब हड्डी रोगों का भी इलाज शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- डेंटल कॉलेज में शुरू हो गया हड्डी रोगों का इलाजइलाज की विधि हड्डी रोग विशेषज्ञ दवा के साथ फिजियोथेरेपी व एक्सरसाइज के जरिए मरीज का इलाज कर रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों और पटना एम्स तक में ठीक नहीं होने वाले मरीजों को यहां कम दिनों में ही काफी राहत मिली है। धमौली बिगहा की शैला देवी ने बताया कि करीब आठ साल से प्राइवेट अस्पताल में जोड़ों व कमर के दर्द का इलाज करा रही थी। आराम नहीं मिला। पड़ोसी ने बताया कि वह डेंटल अस्पताल से ठीक होकर आया है। उसके कहने पर यहां आठ दिन से इलाज करा रहे हैं। दर्द काफी कम हो गया है। धमासंग गांव की सुषमा देवी ने कहा कि छह महीने तक नि...