कटिहार, अगस्त 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को कोसी सड़क पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़कर 29.85 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से महज 15 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बसे गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कोसी में हो रहे वृद्धि से बाघमारा, पंचखुट्टी और मेहर टोला बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। एनएच-31 से बाघमारा-पंचखुट्टी जाने वाली सड़क पर कई जगह बाढ़ का पानी बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी बढ़ने से सड़क संपर्क प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।

कृषि और पशुपालन पर प्रभाव इधर, खेतों और निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से फसलें प्रभ...