डेंजर लेवल तक पहुंची कोसी, बाढ़ का संकट गहराया
कटिहार, अगस्त 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कोसी का मिजाज एक बार फिर पिछले साल की तरह इस साल भी डराने लगा है। नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही प्रखंड और नगर पंचायत के निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। कोसी के बढ़ते पानी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है और लोग सुरक्षित ठिकाने व मवेशियों के चारे को लेकर परेशान हैं। पत्थर टोला, खेरिया, बालू टोला, तीनघरिया, मजदिया, कमलाकाहीं, बाघमारा, पंचखुट्टी और मेहर टोला समेत कई निचले गांवों पर बाढ़ का संकट बढ़ने लगा है। बाढ़ से घिरे गोबराही दियारा के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। एनएच-31 से बाघमारा-पंचखुट्टी जाने वाली सड़क पर दो फीट से अधिक बाढ़ का पानी बह रहा है। पानी बढ़ने के साथ सड़क पर आवागमन करना खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी इसी रफ्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.