डेंजर लाइन से ऊपर पहुंची सरयू कर रही भीषण कटान
देवरिया, सितम्बर 2 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गिरिजा बैराज से पानी छोड़ने तथा मैदानी इलाकों में कई दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते नदियां उफना गई है।
नदियों का जलस्तर सरयू इस सीजन में तीसरी बार खतरे का निशान पार कर स्थिर हो गई है। राप्ती के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी दिख रही है। सरयू दियारा में भीषण कटान कर रही है। नदी का रुख देख तटवर्ती गावों के लोग सहम गए है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर मंगलवार को सरयू का जलस्तर 66.90 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 66.50 से 40 सेमी अधिक है। सोमवार को नदी इसी जलस्तर प्रवाहित हो रही थी। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर चढ़ने के बाद दक्षिणी छोर पर उग्रसेन सेतु के निकट नदी भीषण कटान कर रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.