बोकारो, मई 20 -- चंद्रपुरा, प्रमोद कुमार सिन्हा। चंद्रपुरा के निकट बहने वाले दामोदर का डेंजर जोन बनता जा रहा है। यहां पर स्नान करने के दौरान कई हादसे हो चुके हैं और इसमें कई युवाओं की जानें जा चुकी है। सोशल मीडिया में लगातार बोरवाघाट का मनोरम दृश्य का प्रसार प्रसार होने से बोकारो स्टील सिटी, चास, बेरमो, चंद्रपुरा तथा आसपास के युवाओं व छात्रों का झुकाव इसके प्रति होता है और पिछले कई साल से काफी तादाद में यहां पर नहाने के लिए आते हैं। डीवीसी प्रबंधन ने थर्मल पावर प्लांट के लिए नदी पर दीवार बनाकर बीअर/डैम बनाया है। यह भी पढ़ें- दामोदर नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारीडेम का पानी दामोदर के दक्षिणी तट पर डैम का पानी निकलता है और यहीं पर लोग स्नान कराना पसंद करते है। चट्टान व पत्थरों की वजह से लोग पानी का आकलन नह...